दुनिया का सबसे सस्ता फोन है नमोटेल ? ऐसा दावा नमोटेल के प्रमोटर श्री माधव रेड्डी ने मंगलवार को बंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके किया। बताया गया है कि नमोटेल अच्छे दिन स्मार्टफोन स्पेशल लॉन्च प्राइस 99 रुपये में मिलेगा।
आपको बतादे कि इससे पहले फ्रीडम ने भी सबसे सस्ता फोन दिया था
2,999 रुपये वाले इस 3जी स्मार्टफोन की बुकिंग 17 से 25 मई के बीच स्पेशल लॉन्च प्राइस 99 रुपये में की जा सकती है। यह हैंडसेट कैश ऑन डिलिवरी के आधार पर मिलेगा। यूज़र को अलग से डिलिवरी चार्ज़ भी देना पड़ेगा।
वेबसाइट पर जानकारी दी गई है, "यह मॉडल सीमित संख्या में उपलब्ध है और इसे भारत में वे लोग ही खरीद सकते हैं जिनके पास आधार नंबर है।" इस स्मार्टफोन के कितने यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इसकी डिलिवरी कब तक हो जाएगी, इन सबके बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं बताया गया है।
https://namotel.com
www.namotel.com ,
Namotel.in,
Namotel.org
Post a Comment