रक्षाबंधन का पर्व भाई- बहन के लिए हमेशा से ही कुछ खास रहा है. हाथों में
मेहंदी सजाकर...मन में अपने भाई के लिए अनेक दुआएं लेकर जब एक बहन अपने भाई
के लिए ईश्वर से उसकी सलामती और खुशनुमा जिंदगी की कामना करती है तो वाकई
वो पावन प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है.रक्षाबंधन त्यौहार के लिए बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज चुकी हैं. इस बार बाजार में राखी के कई वेरायटिज बहनों को आकर्षित कर रही है. बाजार में 5 रु से लेकर 500 रू तक की राखी उपलब्ध है.
रुद्राक्ष की राखी से लेकर जयपुरिया राखी महिलाओ और युवतियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. राखियो की कीमत भी पांच रूपये से लेकर पांचसौ रुपए तक की है
इस बार 18 अगस्त को आने वाले रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भद्रा नहीं होगी. साथ ही इस दिन सिंहासन गौरी योग भी रहेगा इस दिन बहनें अपने भाई को सिंहासन गौरी योग में रक्षासूत्र बांधेगी. ज्योतिषों के अनुसार इस बार दिन में भद्रा नहीं है. सूर्योदय से पहले सुबह 3.51 बजे पर ही भद्रा समाप्त हो जाएगी सूर्योदय से लेकर...दोपहर 2.56 बजे तक रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त है, लेकिन इस बार बहनें अपने भाइयों को पूरे दिन में कभी भी राखी बांध सकेंगी रक्षाबंधन..गुरुवार के दिन है और इस दिन पूर्णिमा होने से अच्छा संयोग बन गया है.
Post a Comment