लखनऊ। -
टिकट बंटवारे को लेकर सपा में तकरार बढ गई है। श्री मुलायम सिंह ने अपने ही बेटे अखिलेश यादव को को समाजवादी पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। संवाददाता सम्मेलन में मुलायम ने ये ऎलान किया। समाजवादी पार्टी का विशेष अधिवेशन बुलाने की अनुशासनहीनता पर रामगोपाल यादव को सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
नया सीएम कौन होगा, के सवाल पर मुलायम ने कहा, ये मैं तय करूंगा। उन्होंने कहा, पार्टी को बचाना प्राथमिकता है। रामगोपाल व अखिलेश पार्टी को बर्बा कर रहे हैं। अखिलेश रामगोपाल की चाल में आ रहे हैं। मुलायम ने कहा, अखिलेश ने उम्मीदवारों की सूची कैसे जारी की और रामगोपाल ने पार्टी अधिवेशन कैसे बुलाया।
Friday, December 30, 2016
मुलायम सिंह का कडा वार:-समाजवादी पार्टी से अखिलेश, रामगोपाल को निकाला - नया सीएम कौन होगा ?
Posted by vidarbha on 7:44:00 PM in लखनऊ। - | Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment