नई दिल्ली।

महंगाई पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि देश में महंगाई बहुत बड़ी समस्या है। एनडीए सरकार के दो साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया और पीएम ने अपनी योजनाओं का बढ़-चढ़कर बखान किया, लेकिन महंगाई पर कुछ नहीं कहा।
उन्होंने दाल, टमाटर, आलू के बारे में बात नहीं की। पीएम महंगाई पर नहीं बोल सकते, क्योंकि वह साफ दिखती है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का 52 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया लेकिन सवाल ये है कि मेक इन इंडिया में एक भी युवा को रोजगार क्यों नहीं दिया गया। बड़े उद्योगपतियों को फायदा हुआ, लेकिन किसान, मजदूर और गरीब महिलाओं को फायदा नहीं हुआ।
पीएम आप जो वायदे करना चाहते हैं, सब करिए, मगर आप सदन को वो तारीख दे दीजिए, जब मार्केट में दाल, आलू और टमाटर का दाम कम हो जाएगा। अब गांव में कस्बों में एक नया नारा चला है 'अरहर मोदी..अरहर मोदी'।
राहुल ने कहा कि देश में महंगाई बहुत बड़ी समस्या है। किसान 50 रुपए प्रति किलो दाल बेचता है लेकिन ख़रीदता 180 रुपए में है। राहुल ने मजाकिया लहजे "चौकीदार की नाक के नीचे दाल की चोरी हो रही है और चौकीदार चुप हैं। अब आप बड़े आदमी बन गए हैं...चौकीदारी छोड़िए, वो हम कांग्रेस वाले कर लेंगे।"

Post a Comment