BREAKING NEWS

Friday, July 29, 2016

'झलक दिखला जा-9' की जज होंगी जैकलीन फर्नाडीज




बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा-9' की जज बनने जा रही हैं। जैकलीन इस शो में फिल्मकार करण जौहर और कोरियोग्राफर करन हेगड़े के साथ जज हैं। जैकलीन ने कहा, मेरे लिए यह एक नया और अलग अनुभव है। मेरे साथ बेहतरीन सह-निर्णायक हैं और इसमें काफी मजा आने वाला है। ऐसे प्रतिभागियों का निर्णायक होना एक बड़ी जिम्मेदारी हैं, जो स्वयं इतने लोकप्रिय हैं।

जैकलीन की फिल्म 'ढिशूम' रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन भी अहम भूमिका में हैं। 'ढिशूम' में अपने किरदार के बारे में जैकलीन ने कहा, यह एक मस्त मौला इंसान का किरदार है। इसमें मुझे काफी मजा आया, क्योंकि इसमें मुझे वह करने के लिए मिला, जो अक्सर लड़के किया करते हैं।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.