BREAKING NEWS

Friday, July 29, 2016

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने आज किया हड़ताल का ऐलान अमरावती में भी बैंक बंद - सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी

अमरावती / सूरज देवहाते /--- 

 
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में बैंकों के 9 संगठन औऱ सार्वजनिक, निजी और विदेशी बैंकों के 80 हजार शाखाओं के करीब 10 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुवे । ये हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे सुधारों के विरोध में किया जा रहा है।
२६ पब्लिक सेक्टर ८ विदेशी बैंक तथा ५६ खासगी बैंक इस हड़ताल में शामिल है
बैंक संगठनों के मुताबिक सुधारों से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैंकों में सार्वजनिक पूँजी कम करने से निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा
अमरावती में भी सभी बैंक के पदाधिकारी व कर्मचारी इस बंद में शामिल होते दिखाई दिए इस वक्त अरुण जेटली जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई जिसमे "अरुण जेटली हाय हाय" , "मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी" , "जेटली तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी" ऐसे नारे भी लगाये गए
इस वक्त  कुछ कर्मचारियों ने बताया की सरकार को काम के वक्त बैंक के कर्मचारी याद आते है , जन धन योजना में स्थानिक बैंक ने ही जादा मेहनत सरकार के कहने पर की है

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.