चांदुर रेल्वे- (शहेजाद खान)-/

पिछले २ दिन से शहर मे लगातार बारीश का आगमन हुआ. इस लगातार बारीश और जोरदार बारीश से चांदूर रेल्वे नगर परिषद हद में महालक्ष्मी नगर तथा लिटिल स्टार इंग्लिश स्कुल परिसर मे जलाशय का रूप धारण कर लिया है. इस परिस्थिति के कारण स्कूल के बच्चों को स्कूल आने जाने में तथा नगरवासियों को अपने घरसे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इस रास्तेपर बडे बडे खड्डे पड रास्ते खराब हो गये हैं, पैदल चलने वालों से लेकर मोटरसाइकिल सवार को इस रास्ते से गुजरते बडी सर्कस करना पडता है. कई बार स्कूल के छात्र छोटे बच्चे गिरजाते है.समस्या के बारे में स्थानीय लोगों ने निगरगट्ट नगरसेवक, नगरसेविका, नगराध्यक्ष, मुख्याधिकारी को निवेदन देकर अवगत कराया. पर निगरगट्ट प्रशासन तथा जनप्रतिनिधी की आखें खुल नही रही या जानबूझकर इस समस्या के और ध्यान नही देना चाहते
Post a Comment