BREAKING NEWS

Thursday, August 4, 2016

रिंगिंग बेल्स ने शुरू की 65,000 स्मार्टफोन्स की डिलीवरी




दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने दावा किया कि उसने 65,000 और हैंडसेट की आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी का हैंडसेट दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसकी कीमत मात्र 251 रुपए है।
कंपनी ने यह दावा किया कि उसने फ्रीडम 251 की 5,000 इकाइयों की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘रिंगिंग बेल्स 65,000 इकाइयों की और आपूर्ति के साथ ग्राहकों से किए गए दो लाख स्मार्टफोन की डिलीवरी करने का वादा पूरा करने को तैयार है।’’
बयान के अनुसार फोन की डिलीवरी पूरी तरह नकद आधार पर की जा रही है। यानी ग्राहक को स्मार्टफोन मिलने के बाद ही वह पैसा देंंगे। स्मार्टफोन की डिलीवरी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, उत्तराखंंड, नयी दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में की गयी है। बयान के अनुसार, 65,000 इकाइयों की डिलीवरी के साथ फ्रीडम 251 की संख्या 70,000 इकाई हो जाएगी।
फ्रीडम 251 के फीछर्स की बात की जाए तो इसमें 4 इंच की QHD IPS डिस्प्ले, 1.3 GHz क्वार्डकोर प्रोसेसर, 1 GB रैम, 8 GB इंटरनल स्टोरेज, 3.2 MP रियर कैमरा, 0. 3 MP फ्रंट कैमरा, 1450 एमएएच की बैटरी लगी है और यह फोन एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप ओएस पर चलता है।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.