BREAKING NEWS

Monday, August 1, 2016

इस्लाम की तुलना हिंसा से करना सही नहीं: पोप फ्रांसिस

नई दिल्ली। 


 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा है कि हिंसा के साथ इस्लाम को जोड़ने को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि सामाजिक अन्याय तथा पैसा आतंकवाद का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा है कैथोलिक लोग भी इतने अधिक घातक हो सकते हैं।

पोप ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोप अपने युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेल रहा है। उक्त बातें उन्होंने पोलैंड से लौटते समय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। बता दें कि 26 जुलाई को फांस में पादरी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इसी पर बोलते हुए पोप ने कहा कि हिंसा के पीछे मुख्य कारक बल धर्म नहीं है।

पोप ने कहा कि मैं इस्लामिक हिंसा के ऊपर बात नहीं करना चाहता क्योंकि रोजाना जब मैं अखबार पढ़ता हूं तो देखता हूं कि इटली में कोई अपनी प्रमिका की हत्या कर रहा है तो कोई अपनी सास की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का पहला रूप है और यह सभी मानवता के खिलाफ है।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.