उत्तरप्रदेश /-- प्रदेश के बरेली में पांच सौ और हजार रुपए के पुराने नोटों को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोरियों में नोटों को भरकर सीबी गंज इलाके के पारसा खेड़ा रोड में जला दिया गया है। नोटों को जलाने की सूचना मिली, तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।
जांच के बाद अफसरों ने बताया कि पुराने नोटों को फाड़कर जलाया गया है। लेकिन फिर भी उनका कहना है कि जांच के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। पुलिस ने जले हुए नोट जब्त कर लिए हैं। साथ ही रिजर्व बैंक के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है।
Post a Comment