BREAKING NEWS

Saturday, November 12, 2016

ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी- 7 की मौत, 17 घायल

सतना/मध्य प्रदेश 
 सतना के कोठी में सुबह ट्रेक्टर का ट्रॉली पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई और सतरा लोग घायल हो गए। घायलों को सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित के करीब 35 लोग एक ट्रैक्टर ट्राली से मैहर दर्शन करने आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर कोठी के सोनार मोड़ पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे एक बच्चा और तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक चित्रकूट के दर्शन कर आ रहे यात्री मैहर की तरफ जा रहे थे तभी कोठी के सोनार मोड़ के पास ट्रेक्टर के ड्राइवर को झपकी लगी और ये दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.