BREAKING NEWS

Saturday, November 12, 2016

नोट बंदी के नाम पर 'बड़ा घोटाला' हुआ है - मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली।- 
Image result for arvind kejriwal
500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम  मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नोट बंदी के नाम पर 'बड़ा घोटाला' हुआ है।

केजरीवाल ने कहा 'इसके सबूत अब सामने आ रहे हैं। 8 नवंबर को ऐलान से पहले पीएम ने अपने दोस्तों और बीजेपी के लोगों को सतर्क किया। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने माल को ठिकाने लगाया।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल में इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि डॉलर को 2000 के नोट से बदला जा रहा है। कालेधन वाले सोना, डॉलर खरीद रहे हैं। केजरी ने 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की और कहा अब आम जनता को तंग किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने कहा, नोट बदलने और एटीएम से पैसे निकालने के लिए कौन लोग लाइन में लगे हैं?.. वो आम जनता है। उन्होंने सरकार पर जानबूझकर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.