BREAKING NEWS

Saturday, November 12, 2016

आज एमआयएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का अमरावती नगरागमन



जनसभा की तैयारीयां देख बाग- बाग हुए हैद्राबाद के निरीक्षक


दर्यापूर मे भी देर रात तक चली सभा कि तैयारीया 

पुलिस विभाग ने भी लिया सुरक्षा और यातायात का जायजा

अंजनगावसुर्जी मे भी प्रचार  सभा 

अमरावती- (शहेजाद खान)


नगरपालीका चुनाव में पहली बार उतरी एमआयएम पार्टी के सर्वेसर्वा राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिचर, १२ नवम्बर को अमरावती जिले की एक दिवसीय यात्रा पर पधार रहे हैं. अमरावती के एकेडमीक ग्राऊंड पर आज शाम को जनसभा का आयोजन किया गया.
   तैयारीयां का जायजा लेने हैद्राबाद के चार पार्षदों का निरीक्षक दल जुम्मे के दिन अमरावती पहुंचा. इस टीम नें तैयारीयां देखकर सराहना की और कुछ दिशा- निर्देश दिए. एकेडमिक ग्राऊंड पर विशाल मंच के अलावा वीआईपीयों के लिए अलग व्यवस्था की गई है. मीडीया की स्वतंत्र व्यवस्था की गई है.

विमान से पहुचेंगे नागपुर


सांसद ओवैसी आज शनिचर को हैद्राबाद से विमान व्दारा नागपुर पहुंचेंगे. नागपुर से वाहन व्दारा अमरावती दाखिल होंगे. दोपहर १२ बजे दर्यापुर का रूख करेंगे. दर्यापुर में  जनाब जकी अहेमद जो कि MIM के नगराध्यक्ष पद के दावेदार ही उनके लिये सभा व रोड शो में सहभागी होंगे.कल रात जकी अहेमद और थानेदार दोनों ने मिलकर  सुरक्षा और यातायात का जायजा लिया. बाद में १.३० बजे अंजनगाव सुर्जी में प्रचार सभा लेंगे. दोपहर ३ बजे अमरावती विश्रामगृह पहुंचकर ५ बजे तक उनका समय आरक्षीत है. ५ बजे प्रेस कॉन्फरन्स को संबोधीत करेंगे. इसके बाद एकेडमीक ग्राऊंडपर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.