BREAKING NEWS

Friday, November 11, 2016

नोट बदलने के लिए लाइन में लगे राहुल जी गांधी -सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली-

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी  ने संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में पहुंचे। राहुल वहां आम लोगों की तरह कतार में लगे और अपने पास मौजुद 500 और 1000 के नोट बदलावाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता परेशान हो रही है।

राहुल ने कहा कि सिर्फ 15-20 लोगों के लिए सरकार को कोई फैसले नहीं ले सकती। सरकार को गरीबों के बारे में सोचना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा 'इस कतार में कोई करोड़पति नहीं है। इसके कारण गरीब लोग कई घंटे से कतार में खड़े हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए मैं उनके साथ खड़े होने आया हूं।'

शाम 4 बजे के करीब एसबीआई शाखा पहुंचे राहुल कतार में खड़े रहे और अपनी बारी का इंतजार भी किया। साथ ही वहां मौजुद लोगों के परेशानियों के बारे में जानकारी ली। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते भी दिखे।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.