BREAKING NEWS

Thursday, December 15, 2016

मुस्लिम समाज का भव्य मोर्चा विधान भवन पर​ - 5 प्रतिशतआरक्षण देने की प्रमुख मांग

नागपुर:- (शहेजाद खान)


 
मुस्लिम समाज को 5 प्रतिशत
आरक्षण देने की प्रमुख मांग को लेकर जमात उलेमा ए हिंद संगठन की ओर से आज विधान भवन पर भव्य मोर्चा निकाला गया. विशेष
बात यह रही कि कल यहां निकले मराठा मोर्चा के मुकाबले आज के मुस्लिम समाज के मोर्चे में शामिल लोगों की संख्या दुगुनी थी. राज्य के मुस्लिम समाज को अल्पसंख्यक का
दर्जा देने, समाज के गरीब विद्यार्थियों के लिए शिष्यवृत्ति योजना, शासकीय सेवा में आरक्षण देने आदि की मांग अनेक वर्षों से की जा रही है. इसके अलावा उनकी प्रमुख मांग 5 प्रतिशत आरक्षण की है. मराठा समाज को
16 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए शासन स्तर पर प्रयत्न जारी है, उनकी मांग है कि मुस्लिम समाज को भी उसी तरह 5 प्रतिशत आरक्षण दें. उत्तर नागपुर के इंदोरा चौक से निकला यह मोर्चा एल.आई.सी. चौक पर रोक दिया
गया. लगभग दो कि.मी. पहले ही मोर्चे को मार्ग देने के लिए यातायात बंद कर दिया गया था.

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.