BREAKING NEWS

Tuesday, January 17, 2017

मार्च के बाद भी जारी रह सकती है Reliance JIO की फ्री सेवा.

नई दिल्ली- 


रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम सेवा Reliance JIO ने चार महीनें में 7.24 करोड़ ग्राहक जोड़ने का रिकॉर्ड बना लिया है. कंपनी का दावा है कि ये आकड़े जियो को सबसे तेजी से बढ़ती हुई सेवा बनाते हैं. अपने शुरुआती दिनों में जियो ने लगभग 6 लाख कस्टमर्स रोज जोड़े हैं.

 कंपनी का मानना है कि मार्च तक ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार जा सकता है. मार्च 2017 तक अपनी फ्री सेवा देने वाली जियो कब से ग्राहकों से पैसे लेना शुरु करेगी इस जवाब पर कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के बाद भी जियो अपनी डेटा और कॉलिंग सर्विस फ्री दे सकता है.

Reliance JIO  के रणनीतिक और आयोजना प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने बताया,‘हमें हर दिन लाखों नये ग्राहक मिल रहे हैं और 31 दिसंबर तक हमारे ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ को हो गई.’ मगर, उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि कंपनी अपनी सेवाओं के लिए कब से पैसे लेना शुरु करेगी. ऐ

कंपनी इस दौरान ये भी बताया कि जियो से एयरटेल नेटवर्क पर की जाने वाली फोन कॉल में ‘कॉल ड्रॉप ’ की दर 175 कॉल प्रति हजार है. ट्राई के नियमों के हिसाब से हजार कॉल में से पांच से अधिक काल ड्रॉप नहीं होनी चाहिए.

इतना ही नहीं भारत में 4G इंटरनेट सेवाओं में क्रांति लाने के बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी सस्ती दरों पर अब फीचर फोन्स भी लेकर आने वाली है. ये फीचर फोन्स 4G-VoLTE तकनीक वाले होंगे जिसकी कीमत 1000 रुपये से भी कम बताई जा रही हैं.
खबरों की मानें तो रिलायंस जियो इंफोकॉम इस साल की तिमाही में इन फीचर फोन्स को बाजार में उतार सकती है. इन फीचर फोन्स के फीचर्स की बात करें तो इनमें में फ्रंट/रियर कैमरा के अलाव लाइव टीवी, जियो चैट जैसे सुविधाएं होंगी.

बीते साल सितंबर में रिलायंस जियो इंफोकॉम की तरफ से लॉन्च फ्री अनलिमिटे़ड इंटरनेट डेटा और मोबाइल कॉलिंग की सुविधाओं को लोगों ने हाथों-हाल लिया था. वेलकम ऑफर के तहत पहले ये सेवा 31 दिसंबर, 2016 तक मुफ्त थी. मगर न्यू ईयर ऑफर के ऐलान के बाद इस मुफ्त ऑफर को 31 मार्च, 2017 तक बढ़ा दिया गया है.

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.