BREAKING NEWS

Monday, February 13, 2017

आज शाम थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार



उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव ७  चरण में होने हैं। पहला चरण ११  फरवरी को समाप्त हुवा है। अब चुनाव दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इसके लिए 15 फरवरी को मतदान होना है। आज शाम पांच बजे दूसरे चरण का प्रचार थम जायेगा।
दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व बदायूं में मतदान होगा। इस चरण में 67 विधानसभा सीट हैं। पहले चरण में 15 जिले की 73 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान हुआ था।
दूसरे के बाद तीसरे चरण में 19 फरवरी को 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होगा। पांचवें चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 52 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर 4 मार्च को मतदान होगा। 

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.