अमरावती / सूरज देवहाते /---

भारत में "सबसे सस्ता" इस स्लोगन के साथ अपनी कदम रखने वाली कंपनी नॉर्वे की टेलिकॉम कंपनी Telenor ने अब भारत में भी 4G सेवा का शुभाराम्भा किया है जिसमे देश के चुनिन्दा शहरो में ये शुरू हो गई है है जिसमे अमरावती में भी अब telinor की 4G सेवा शुरू हो गई है . । यहां कंपनी 4 जी पैक्स पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। मतलब 4G का सिम खरीदने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा लेकिन 147 का 4G रिचार्ज करना होगा जिसमे 1GB 4G डेटा मिलेंगा जिसमे डाउनलोड स्पीड 2 एमबीपीएस मिलेगी टेलीनॉर की भारतीय इकाई ने कहा कि वह तेज इंटरनेट स्पीड वाली 4जी सेवाओं को सबसे कम दर में ग्राहक को उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि वह अपने ब्रांड अभियान सबसे सस्ता के तहत सबसे सस्ती सेवा प्रदान करेगी। देश में 4 जी सर्विसेज के विस्तार के साथ ही कंपनियों के बीच कीमतों को लेकर प्राइसवॉर छिड़ गई है। इसमें सबसे नया नाम नॉर्वे की टेलिकॉम कंपनी Telenor का जुड़ गया है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपनी 4जी सर्विस की शुरुआत की है।
Telenor इंडिया कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी शरद मेहरोत्रा के मुताबिक टेलीनॉर इंडिया आम लोगों के बाज़ार की ऑपरेटर है। हम सबसे सस्ती सेवा देने को प्रतिबद्ध हैं। हमने अपनी सबसे सस्ता की स्थिति को जारी रखेंगे। अब ग्राहक डिजिटल अनुभव चाहते हैं। यही वजह है कि इस एलटीई बैंड में उतरे हैं। मेहरोत्रा ने कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के साथ लागत के मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा तथा रिलायंस जियो का प्रवेश उसके लिए प्रमुख चुनौती है। इसी महीने में रिलायंस भी अपनी 4G सेवा महाराष्ट्र सहित अमरावती में भी शुरू करेगी जिसकी तयारिया पूरी हो चुकी है
https://www.telenor.in/

Post a Comment