BREAKING NEWS

Tuesday, June 7, 2016

पहले रोजे से शुरू हुआ पाक माह-ए-रमजान.



चांदुर रेल्वे- (शहेजाद  खान)-/




 एक महीने तक चलने वाला बरकतों का
महीना रमजान मंगलवार से शुरू हो गया। इससे पहले लोगों ने सोमवार की शाम से ही रमजान की
तैयारियां शुरू कर दी। मंगलवार को तड़के अजान से पहले लोग उठे और सहरी खाई। इसके साथ ही पहले रोजे की शुरुआत हो गई।
        रमजान का चांद दिखते ही बरकतों का महीना रमजान शुरू होता है और ईद का चांद देखकर खत्म होता है। इस महीने में सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखा जाता है और रात में विशेष नमाज अदा की जाती है जिसे तरावीह कहते हैं। इस महीने के खत्म होने पर ईदुल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस पूरे माह मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा, नमाजों, तरावीह और कुरआन की तिलावत की पाबंदी करते हैं। यह महीना इस्लाम के सबसे पाक महीनों में शुमार किया जाता है। इस्लाम के सभी अनुयाइयों को इस महीने में रोजा, नमाज, फितरा आदि करने की सलाह दी गई है।
             रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में दस-दस दिन आते हैं। हर दस दिन के हिस्से को अशरा कहते हैं जिसका मतलब अरबी में 10 है। इस तरह इसी महीने में पूरी कुरान नाजिल हुई जो इस्लाम की पाक किताब है। कुरान के दूसरे पारे की आयत नंबर 183 में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए जरूरी बताया गया है। रोजा सिर्फ भूखे, प्यासे रहने का नाम नहीं बल्कि गलत काम से बचना भी है। इसका मतलब हमें हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों को नियंत्रण में रखना है। कुरान में इस मुबारक महीने में किसी तरह के झगड़े या गुस्से से न सिर्फ मना किया गया है बल्कि किसी से गिला शिकवा है तो उससे माफी मांग कर समाज में एकता कायम करने की सलाह दी गई है। इसके साथ एक तय रकम या सामान गरीबों में बांटने की हिदायत है जो समाज के गरीब लोगों के लिए बहुत ही मददगार है।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.