BREAKING NEWS

Wednesday, August 3, 2016

महाड़ के पास बना पुल बारिश की वजह से बहा , 2 बसे और कार लापता-अभी तक कोई पता नही

महाराष्ट्र / महाड /--- 




मुंबई-गोवा हाईवे पर महाड़ के पास अंग्रेजो द्वारा बना पुल भारी बरसात की वजह टूटकर नदी में गिर गया. इस हादसे में दो बसों और कुछ वाहनों के भी बह जाने की आशंका है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनविस ने ट्वीट किया कि महाबलेश्वर इलाक़े में भारी बारिश के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी वजह से पुराना पुल टूट गया.
आज  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने महाड जाकर स्थिती का जायजा लिया
उनके मुताबिक हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, क्योंकि जब ये हादसा हुआ तब इलाक़ें में गहरा अंधेरा था. मुख्यमंत्री के मुताबिक उस इलाक़े में दो पुल हैं और पुराना पुल गिरा है जबकि यातायात दूसरे नए पुल के ज़रिए चल रहा है.
www.vidarbha24news.com
पुल रायगढ़ ज़िले में गिरा और कलेक्टर शीतल हुगले  बताया कि मंगलवार देर रात पुल के गिर जाने से दो बसों और कुछ अन्य वाहनों के नदी में बह जाने की आशंका हैं. उनके मुताबिक बसों में 22 लोग सवार थे जिनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
2 शव मिलने कि जानकारी पहले जिल्हाधिकारी ने दि थी  लेकीन बाद में पता चला कि वो लाशे महाड दुर्घटना कि नहि है  मतलब साफ है की अब तक इतनी सारी ndrf और अन्य सभी टीम बस और  कार धुंडने में लगी है लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है
न्यूज़ के साथ दिखाई दे रहे चित्र में  मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेते दिखाई दे रहे है साथ में जो लोग एस टी बस में सवार थे उनकी लिस्ट.

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.