रेलवे का
नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है. इस टाइम टेबल में देश भर
की 50 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है. यानी इन ट्रेनों का टाइम टेबल इस तरह
से सेट किया गया है जिससे इनकी आवाजाही में वक्त कम लगे.
इसी के साथ बजट में घोषित की गई तेजस, हमसफर, उदय और अंत्योदय एक्सप्रेस को भी टाइम टेबल में जगह दी गई है. रेलवे के नए टाइम टेबल में 3 तेजस ट्रेनों के बारे में जानकारी दी गई है. तेजस ट्रेनें शताब्दी क्लास की गाड़ियां होंगी, जो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलेंगी और इनमें अलग तरह की साज-सज्जा होगी.
इनमें वाई-फाई, बॉयो टॉयलेट, एलईडी स्क्रीन, परदे और आरामदायक सीटें होगीं. पहली तेजस ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ के बीच में चलेगी. ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और इसके रूट में कोई भी कमर्शियल स्टॉपेज नहीं होगा.
नए टाइम टेबल में 10 हमसफर ट्रेनें भी
रेलवे के नए टाइम टेबल में 10 हमसफर ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इनमें आनंद बिहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चला करेगी। बाकी सभी 9 ट्रेनोंको सप्ताह में एक दिन चलाया जाएगा। इनका किराया कॉस्ट रिकवरी मॉडल पर आधारित होने के कारण मौजूदा ट्रेनों से ज्यादा होगा।

Post a Comment