पाकिस्तान
में नवंबर महीनें में होने वाले सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे.
पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद जारी रखने का हवाला देते हुए
सरकार ने ऐलान किया कि मौजूदा हालात में भारत सरकार इस्लामाबाद में होने
वाले शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे.सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ने भी 19वें सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। भारत के इस फैसले के बाद अब सार्क सम्मेलन का रद्द होना तय हो गया है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने इसकी जानकारी दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान पहले ही क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और इसमें एक देश की भूमिका का हवाला देते हुए सम्मेलन में भागीदारी से असमर्थता जता चुके हैं।
भारत के इस फैसले के बाद दक्षेस सम्मलेन का रद्द होना तय हो गया है। दक्षेस के संविधान के मुताबिक, एक भी सदस्य देश यदि शामिल होने में असमर्थता जताए तो शिखर सम्मेलन नहीं हो सकता।
Post a Comment