मध्य प्रदेश /---
इंदौर में पहली बार सेक्स रिअसाइनमेंट यानि SEX CHANGE की सफल सर्जरी हुई है. इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टर अश्विनी दास, डॉक्टर सुमित जायसवाल और डॉक्टर पवन राठी की टीम ने इसे संभव बनाया.
डॉक्टरों के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली मीनल लड़का होने के बावजूद बचपन से ही लड़कियों जैसी रहती थी. वो हमेशा से लड़की बनना चाहती थी और इसी वजह से उसने अपने बाल भी बढ़ा लिए थे और लड़की के रूप में मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी.
हालांकि मीनल की हरकत से परिवार वाले परेशान थे और उन्होंने उसे जरा भी सपोर्ट नहीं किया बाद में वह इंदौर के एक युवक के सम्पर्क में आई दोनों में प्यार हुआ. मीनल ने अपनी मनोस्थिति अपने बॉयफ्रेंड को बताई तो उसने मीनल को सेक्स चेंज करने के लिए प्रेरित किया.
पहले 6 महीने तक उसकी काउंसिलिंग हुई. कई जाँचों और बॉडी स्कैनिंग के बाद करीब 2 महीने पहले उसका सफल ऑपरेशन हुआ और अब वो स्वास्थ्य लाभ ले रही है. डॉक्टरों के मुताबिक एथिक्स कमेटी से लिंग परिवर्तन की स्वीकृति मिलने के बाद सर्जरी की गई और अब मनोचिकित्सक उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं.
शहर में सालभर में 8 से 10 इंक्वायरी आती है लेकिन ज्यादातर केस मनोचिकित्सक के पास से अप्रूवल नहीं हो पाते या फिर परिजनों की तरफ से इंकार हो जाता है. इस सर्जरी में अभिभावकों की मंजूरी के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी जरूरी होती है।

Post a Comment