गुड़गांव अब गुरुग्राम के नाम से जाना जाएगा इसके लिए केंद्र सरकार ने
अपनी मंजूरी दे दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार
को कहा कि शहर के साथ-साथ गुड़गांव जिला भी अब गुरुग्राम के रूप में जाना
जाएगा.

हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इस साल अप्रैल में गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम
करने की घोषणा की थी.राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था, 'गुड़गांव का
नाम गुरुग्राम के रूप में बदलने का निर्णय अनेक मंचों से मिली रिपोर्ट के
आधार पर किया गया था. इसलिए गुड़गांव का गुरुग्राम के रूप में नामकरण उचित
होगा.'
गुरु द्रोणाचार्य के समय से यह गुरगांव के रूप में जाना जाता रहा था. यहां राजकुमारों को शिक्षा दी जाती थी. इसलिए काफी समय से इस क्षेत्र के लोग इसका नाम गुरुग्राम करने की मांग कर रहे थे.'
गुरु द्रोणाचार्य के समय से यह गुरगांव के रूप में जाना जाता रहा था. यहां राजकुमारों को शिक्षा दी जाती थी. इसलिए काफी समय से इस क्षेत्र के लोग इसका नाम गुरुग्राम करने की मांग कर रहे थे.'
Post a Comment