शारदा
पीठ के स्वामी श्री शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
पर निशाना साधते हुए पूछा है, कि कहां है उनकी 56 इंच की छाती..?
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा दौरे पर आए स्वामी शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती
ने आतंकवाद और कश्मीर समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबानी
तीर चलाए।सिमरिया हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से स्वरुपानंद सरस्वती ने कहा कि आज कश्मीर ऐसे हालात में है कि अगर पाकिस्तान कश्मीर छोड़ता है, तो वहां के प्रधानमंत्री को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी औऱ अगर भारत कश्मीर छोड़ता है, तो उसे भी भारत के लोग प्रधानमंत्री नहीं रहने देंगे।
Post a Comment