ब्राम्हण समाज तथा अग्रवाल समाज का आयोजन
चांदुर रेल्वे- (शहेजाद खान)-
चांदूर रेल्वे शहर में पहली बार सामूहिक तुलसी विवाह का आयोजन ब्राम्हण समाज तथा अग्रवाल समाज की औरसे स्थानीय अग्रवाल समिति धर्मशाला में किया गया. शहर के नऊ ब्राम्हण परिवार से वरराजा भगवान शालिग्राम (लड्डूगोपाल) तथा जालान परिवार की तुलसीरानी का विवाह बडी धूमधाम से मनाया गया. इस शुभ अवसर पर हिंदू धर्म विवाह के सभी रिती रिवाज बखूबी निभाये गये. सुबह ब्याहात, झालेवारना, गणेश स्थापना,तेलबान,तिलक,चाक भात, विवाह गित हर छोटी बडी रिती रिवाजों के साथ किया गया है. शाम सात बजे वरराजा भगवान शालिग्राम की बारात घोडागाडी, बॅन्ड बाजे, के साथ शहर के मारवाड़ी लाईन,मेन लाईन,सिनेमा चौक से नाचते गाते बारात अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचते ही जालान परिवार ने बारातियों का स्वागत फुलो की वर्षा किया गया. इस समय सभी और से "हाथी घोडा पालखी जय कौन्हय्यालाल की", "वृंदावन बिहारी की जय" माता तुलसीरानी की जय"के आवाज से पुरा परिसर गुंज उठा था. भगवान शालिग्रामजी का वधू मंडप में वधूके माता पिता बने जालान परिवार ने वरपूजन कर तोरण मारकर वरराजा शालिग्रामजी के साथ बारातियों को आदर सत्कार किया. इस समय पुरोहितों व्दारा वधू पक्ष के यजमानों के हाथों श्रीगणेश, नवग्रह, मातृका पुजन, मंगलाष्टक, हवन तथा तुलसरानीजी के साथ शालिग्रामजी के सात फेरे लगाये गये और दुसरे दिन शहरवासियों के लिए रिसेप्शन(स्नेहपूर्ण भोजन) कार्यक्रम रखा गया. इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने का काम जालान तथा ब्राम्हण परिवार के सभी लोगों ने किया.


Post a Comment