मोईन खान / नागपूर : -
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू असीम आजमी ने गुरुवार को विधानसभा में औचित्य के माध्यम से इस्लामिक विद्वान डॉ जाकिर नायक की संस्था पर लगाये गए प्रतिबन्ध का मुद्दा उठाया ।आजमी ने सदन को बताया कि डॉ जाकिर नायक पिछले 25 वर्षों से न केवल भारत ,बल्कि पूरी दुनिया में इस्लाम का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और अपने तर्कों से धर्म के प्रति गलत धारणाओं का निराकारण करते हैं ,लेकिन गलत कारणों से उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च सेंटर को प्रतिबंधित कर दिया गया है ।आजमी ने बताया कि डॉ जाकिर नायक की देखरेख में चल रहे स्कूल इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल के बैंक खातों को एनआईए ने 18 नवम्बर 2016 को सील कर दिया है ।आजमी ने बताया कि स्कुल में 165 छात्र पढ़ते हैं और करीब 100 कर्मचारी इसमें काम करते हैं ।ऐसे में स्कूल के बैंक खाते सील किये जाने से सभी कर्मचारियों के न केवल वेतन रुक गया है,बल्कि छात्रों का मिडडे मिल आदि भी बंद हो गया ।इससे छात्र ,उनके अभिभावक और कर्मचारी सभी परेशान हैं।आजमी ने कहा कि स्कुल के बैंक खाते सील किये जाने से स्कूल पर बन्द होने खतरा बढ़ गया ।ऐसे में आजमी ने तत्काल इस्लामिक स्कूल के बैंक खातों को व्यवहार में लाने की अनुमति दिए जाने की मांग की ।आजमी ने कहा कि स्कूल के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को विचार किया जाना चाहिए।
विधानभवन में औचित्य के जरिये उठाया मुद्दा
Post a Comment