BREAKING NEWS

Thursday, December 8, 2016

मुस्लिम आरक्षण की मांग पर अबू असीम आजमी ने दिया धरना

मोईन खान / नागपूर :-


नागपुर,-

मुस्लिम आरक्षण की मांग पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अबू असीम आजमी ने विधानभवन के प्रवेश द्वार पर धरना दिया और राज्य के मुसलमानों को तत्काल आरक्षण देने की मांग की ।आजमी ने कहा कि राज्य के मुसलमानों को आरक्षण दिया जाए ताकि उन्हें शैक्षणिक और नौकरियों में सहूलियत हो ।उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने राज्य में मुस्लिम आरक्षण को लागू करने की योजना बनाई थी,लेकिन सरकार बदलने के बाद इसे ठंढे बस्ते में डाल दिया गया ।बता दें कि बुधवार को आजमी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राज्य में मुस्लिम आरक्षण लागू करने की मांग थी।उन्होंने इस संदर्भ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण की जरूरत की तरफ ध्यान खींचा ।आजमी ने मुस्लिम आरक्षण के संदर्भ में एक सर्वदलीय समिति गठित किये जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.