हम जैसा स्कूलों में और किताबों से सीखते हैं, हमारी सोच भी वैसी ही बनती जाती है। हमारे विचारों से हमारी शिक्षा झलकती है। परंतु पिछले कुछ समय से बच्चों की किताबों में ऐसी बातें लिखी जा रही हैं जो कहीं ना कहीं उनकी शिक्षा को गलत दिशा में भटका रहे हैं। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किताब का कुछ सामग्री तेजी से वायरल हो हा है। ये सामग्री सीबीएसई की बारहवीं की किताब का है। इस सामग्री में लिखा गया है कि, जिन लड़कियों का फिगर ३६,२४,३६ होता है वो सबसे सर्वोत्तम होती हैं। अब प्रश्न उठता है कि, सीबीएसई ऐसे सामग्री से बच्चों को पता नहीं क्या सिखाना चाह रही है।
किताब में एक पुरुष और महिलाओं के शारीरिक अंतरों के बारे में बताया गया है। इसमें एक प्रश्न है कि, किस आकार की महिलाएं सबसे सर्वोत्तम होती हैं। इस प्रश्न के उत्तर में किताब ने महिलाओं के तमाम तरह के फिगर का उल्लेख करते हुए बताया है कि, जिनकी फिगर ३६,२४,३६ होती है वैसी महिलाएं सबसे सर्वोत्तम होती हैं। अपनी इस बात को पुष्ट करने के लिए किताब में ये भी लिखा गया है कि इसीलिए मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताओं में बॉडी औऱ फिगर का भी विचार किया जाता है। किताब में ये भी बताया गया है कि, इस तरह का फिगर पाना सबके बस की बात नहीं है। ऐसे फिगर के लिए नियमित तौर पर कुछ विशेष व्यायाम करने होते हैं।
Post a Comment