BREAKING NEWS

Wednesday, May 18, 2016

511 रूपए में हवाई सफर , कोण दे रहा है ऑफर जाणे

      घरेलू विमान कंपनी spicejet ने सस्ते घरेलू उड़ान का एक और धमाकेदार ऑफर ग्राहकों के लिए लांच किया है। कंपनी ने यह विशेष ऑफर 11 साल पूरे होने पर पेश किया है। इसके तहत आप 511 रुपए में घरेलू और 2,111 रुपए (बेस फेयर) में अंतरराष्ट्रीय उड़ान की टिकट बुक कर सकते हैं। स्‍पाइसजेट का ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 17 से 19 मई तक टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। इस ऑफर पर आप 15 जून से 30 सितंबर के बीच सफर कर सकते हैं। टिकटों की संख्‍या सीमित है और इसे 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर हासिल किया जा सकेगा। ऑफर के तहत आप घरेलू उड़ान के लिए बेस फेयर 511 रुपए देकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस बेस फेयर पर ग्राहकों को टैक्स अलग से देना होगा। 15 जून से 30 सितंबर के बीच सफर किया जा सकेगा।
वहीं बेस प्राइज सिर्फ एक तरफ का होगा, वापसी के लिए अलग बुकिंग करानी होगी। यह ऑफर कुछ चुनिंदा रूट्स के लिए है। अभी रूटों का पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए बेस फेयर 2,111 रुपए से शुरू होगा। इस ऑफर पर 1 जून से 20 जुलाई के बीच सफर किया जा सकेगा। ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग www.spicejet.com के साथ स्पापइस जेट के ऐप और ऑन लाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवेल एजेंट के जरिए की जा सकती है।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.