BREAKING NEWS

Wednesday, May 18, 2016

पूरी हुई साध्वी प्रज्ञा की इच्छा, कड़ी सुरक्षा के बीच सिंहस्थ कुंभ के लिए रवाना

भोपाल|

 

सिंहस्थ कुंभ में स्नान की जिद पर अड़ीं साध्वी प्रज्ञा सिंह आखिरकार बुधवार को उज्जैन के लिए रवाना हो गईं. साध्वी प्रज्ञा ने कुंभ में जाने के लिए जेल में ही अनशन शुरू किया था. आखिरकार उनकी जिद के आगे सरकार को झुकना पड़ा.
मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए से क्लीन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने सिंहस्थ कुंभ में जाने की इजाजत दी है. हालांकि जेल प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा बल न होने का हवाला दिया था.साध्वी ने कहा, ‘मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है, लेकिन सरकार मजबूर है, मेरी सुन नही रही.’

उज्जैन में गुरु से भी करेंगी मुलाकात
बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच उज्जैन ले जाया जा रहा है. उनके साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबूलेंस और एक डॉक्टर को भी उज्जैन भेजा गया है. वहां स्नान और पूजा के बाद वह व्रत तोड़ेंगी. उज्जैन में वह अपने गुरु से भी मुलाकात करेंगी. शाम तक उन्हें भोपाल वापस लाया जाएगा.

साध्वी ने जेल में शुरू किया था अनशन
साध्वी प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें 21 मई तक सिंहस्थ में स्नान करने की अनुमति नहीं दी गई तो जेल में आमरण अनशन शुरू कर देंगी. साध्वी ने सोमवार सुबह से जेल में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी थी.

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.