BREAKING NEWS

Friday, September 2, 2016

सेक्स स्कैंडल में फंसे आप नेता का आशुतोष ने किया बचाव, दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल पर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी में भी इस मुद्दे पर बंटती नजर आ रही है। अब आशुतोष ने संदीप का बचाव किया है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर संदीप कुमार को पार्टी से निकाल दिया था। उन्होंने कहा था कि किस उनके चरित्र पर भी सवाल उठाया था। आशुतोष ने विवादित बयान देते हुए अपने ब्लॉग में संदीप की तुलना नेहरु, गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडीज के रिश्तों से कर दी।

उन्होंने लिखा है कि वीडियो से स्पष्ट है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। इसमें भला क्या अपराध है? आशुतोष ने आगे लिखा है कि जवाहर लाल नेहरू के कई महिलाओं के साथ कथित अफेयर की चर्चा रही। उनका राजनीतिक कैरियर बर्बाद नहीं हुआ।

Share this:

Post a Comment

सूचना

विदर्भ24न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो तो हमसे संपर्क करे - 9421719953

 
Copyright © 2014 Vidarbha Latest News विदर्भ24न्यूज Amravati Letest News. Template Designed by Vidarbha24news - या इंटरनेट न्यूज चॅनेल तथा ऑनलाईन वेब पोर्टलमध्ये प्रसिध्द झालेल्या बातम्या आणि लेखामधून व्यक्त झालेल्या मतांशी संपादक / संचालक सहमत असतीलच असे नाही.